मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से एक राज मिस्त्री की मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंच कर मृतक की पहचान की। पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया है।
मझोला के लोधीपुर बिसनपुर के पास बुधवार एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया था, मगर मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। गुरुवार दोपहर कुछ लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे, उन्होंने मृतक की पहचान पदम सिंह (55) के रूप में की। पदम सिंह मझोला थानाक्षेत्र के भोला सिंह की मिलक उर्फ सोनकपुर निवासी थे। बेटे कपिल ने पुलिस को बताया कि उसके पिता राज मिस्त्री थे। बुधवार दोपहर को वे घर से गए थे। इसके बाद वे नहीं लौटे। मझोला थाना प्रभारी मुकेश शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों की सुपुर्दगी में दिया है।