फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: संतान नहीं होने पर विवाहिता को घर से निकाला

Fri, 03 Apr 2026 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। संतान नहीं होने और खर्चे के लिए पैसे मांगने पर एक विवाहिता को ससुराल से निकालने का मामला पुलिस तक पहुंचा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम हरियाना निवासी फूलजहां पुत्री नन्हे ने थाने में दर्ज कराई रिपोेर्ट में बताया है कि उसकी शादी 8 वर्ष पूर्व क्षेत्र के ही शेखूपुर खास निवासी संसार अली के साथ हुई थी। उसके कोई संतान नहीं है इसलिए मेरा पति और उनका भतीजा उत्पीडन, मारपीट करते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं। फूलजहां का आरोप है कि बीती 27 मार्च को जब उसने खर्चे के लिए पैसे मांगे तो दोपहर 2.15 बजे उसको पति संसार, भतीजा आले हसन, जेठानी नूरजहां ने गाली गलौच करते हुए मारपीट और घर से बाहर निकाल दिया, मायके से आया भतीजे आस मोहम्मद उसको जंगल से मायके लेकर आया। पति ने उसका फोन भी क्षतिग्रस्त भी कर दिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी और जांच कर साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें