फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कार्रवाई से बचने के लिए प्रेमी ने किया युवती से निकाह

Fri, 03 Apr 2026 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। कार्रवाई से बचने के लिए बृहस्पतिवार को प्रेमी ने युवती से निकाह कर लिया है।
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती का करीब तीन वर्ष से गांव रतूपुरा निवासी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसने निकाह का झांसा देकर युवती से कई वार शारीरिक संबंध बनाए लेकिन निकाह नहीं किया टालमटोल करता रहा। युवती ने करीब एक माह पूर्व पुलिस से शिकायत कर अपने प्रेमी पर निकाह का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया था लेकिन प्रेमी ने बहानेबाजी कर निकाह की मांग को रफादफा कर दिया था। इस युवती परिजनों के साथ एसएसपी से मिली। आरोपी प्रेमी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने कोतवाली पुलिस को कार्रवाई का आदेश दिया। इस पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को प्रेमी को कोतवाली बुलाया। उससे कहा कि या तो वह निकाह कर ले नहीं तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए प्रेमी ने युवती से निकाह कर लिया है। पुलिस ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें