फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दहेज की मांग को लेकर विवाहिता का उत्पीड़न, पति ने दिया तलाक

Sat, 06 Dec 2025 02:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बिलारी। नगर के मोहल्ला ठाकुरान में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता उत्पीड़न करने और तलाक देने के आरोप में उसके पति समेत सात ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


मोहल्ला ठाकुरान निवासी विवाहिता की ओर से शुक्रवार शाम एसएसपी के आदेश पर दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 24 सितंबर 2023 को उसकी शादी नगर के मोहल्ला ठाकुरान निवासी आशकार उर्फ शवाब के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद पति आशकार के अलावा सास अलका,ससुर अशफाक हुसैन, देवर गुलजार, ननद हिना, अक्सा और बानो दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न करने लगे और मायके से चार लाख रुपये नकद लाने का दबाव बनाने लगे। विवाहिता के अनुसार जब उसने बीती 11 फरवरी को ससुरालियों के खिलाफ थाना बिलारी में शिकायती पत्र दिया था। विवाहिता का आरोप है कि बीती 13 अक्टूबर की सुबह सभी ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की और पति ने तलाक देकर घर से निकाल दिया। थाना बिलारी पुलिस को फिर शिकायत करने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में बीती दो दिसंबर को समझौते के लिए भेजा गया, लेकिन वहां भी पति का रवैया ठीक नहीं था। पुलिस ने पति समेत सातों ससुराल वालों के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें