सिरसवां दोराहा। भोजपुर क्षेत्र के ग्राम मिलक लालूवाला निवासी रीना देवी ने थाना प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र देहज के लिए घर से निकालने की शिकायत की है।
पीड़िता के अनुसार बताया उसकी शादी छह वर्ष पूर्व धर्मेंद्र निवासी ग्राम चक, थाना भगतपुर, मुरादाबाद के साथ हुई थी। शादी के बाद पति धर्मेंद्र, ससुर चिरंजी, सास सुरेश देवी, देवर मनोज एवं जेठ विनोद निवासीगण ग्राम चक, थाना भगतपुर दहेज से खुश नहीं हैं। यह लोग दहेज में एक लाख रुपये एवं बाइक की मांग कर रहे है। पिता द्वारा दहेज की मांग पूरी न होने पर आए दिन मारते-पीटते है। 22 नवंबर को इन लोगों ने उसे मारा पीटा और गालियां देकर घर से निकाल दिया और कहा जब तक दहेज की मांग पूरी न हो घर मत आना। पुलिस ने दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।