फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके वालों का दहेज के लिए हत्या का आरोप

Thu, 26 Feb 2026 01:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। कस्बे के मोहल्ला ईदगाह नईबस्ती में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पता लगने पर आए मायके वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर फांसी लगाकर हत्या कर देने का आरोप लगाया और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। जिस पुलिस ने पति सहित ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन




बुधवार की दोपहर नगर के मोहल्ला ईदगाह नईबस्ती निवासी नदीम शाह की पत्नी मुस्कान (26) की संदिग्ध परिस्थितियों मौत हो गई। सूचना पर पीआरबी और थाना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। एएसपी/सीओ कांठ अभिनव द्विवेदी, एसएचओ सुदेश पाल सिंह सहित फील्ड यूनिट ने भी मौके पर पहुंच जांच की और साक्ष्य जुटाए। नायब तहसीलदार योगेशचंद्र शर्मा की मौजूदगी में पंचनामा भरकर पुलिस ने विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर पता लगने पर ठाकुरद्वारा के फरीदनगर से मृतका मुस्कान के मायके वाले भी कांठ आ गए। इन्होंने ससुरालियों पर दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर देने का आरोप लगाया। मृतका के भाई मलवा ने कांठ थाने में दर्ज कराई एफआईआर में कहा है कि ढाई साल पहले पिता ने काफी दान-दहेज देकर उसकी बहन की शादी ईदगाह नईबस्ती निवासी नदीम शाह से की थी। उसने आरोप लगाया कि पति नदीम शाह, ससुर सलीम शाह, सास शायरा खातून तथा ननद रुकसाना दहेज के लिए आए दिन उसकी बहन को मारपीट कर प्रताड़ित करते हुए उसे जान से मारने की धमकी देते रहते थे। उसने आरोप लगाया कि इन्होंने दहेज की मांग पूरी न होने पर बुधवार को उसकी बहन को फांसी लगाकर जान से मार दिया है। वहीं मृतका की सास शायरा खातून का कहना था कि उसका बेटा और बहू पंजाब से तीन दिन पहले ही आए थे। दोनों के बीच अनबन के चलते बहू ने खुद आत्मघाती कदम उठाया है। एसएचओ कांठ सुदेश पाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें