फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कुंदरकी में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। सोमवार की सुबह कुंदरकी के मोहल्ला नूरूल्ला में ब्लॉक काॅलोनी के पास रहने वाली विवाहिता मिथलेश (25) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने हंगामा करते हुए ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

भगतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम परशुपुरा बाजे निवासी प्रीतम सिंह ने कुंदरकी थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि वर्ष 2021 में उसकी बहन मिथेलश की शादी कुंदरकी के मोहल्ला नूरूल्ला में ब्लॉक काॅलोनी के पास निवासी राहुल के साथ हुई थी। शादी में दिए गए दान दहेज से राहुल और उसके परिवार वाले खुश नहीं थे। आए दिन उसकी बहन के साथ मारपीट करते और ताने देते थे। हम लोगों ने कई बार यहां आकर समझाया लेकिन वह नहीं माने। सोमवार को उसकी बड़ी बहन प्रवेश जो कि मृतका मिथलेश के पड़ोस में ही रहती है जिसने फोन पर बताया कि राहुल और उसके घरवालों ने रात में मिथलेश के साथ मारपीट की थी और गला दबाकर उसे मार दिया है। इस सूचना पर अपने परिवार वालों के साथ जब अपनी बहन के घर कुंदरकी आया तो देखा कि उसकी बहन की लाश रास्ते में चारपाई पर रखी है। प्रीतम सिंह का आरोप है कि उसकी बहन को इन लोगों ने मिलकर दहेज के लालच में मार दिया है। थाना प्रभारी हम्बीर सिंह जादौन ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पति राहुल, ससुर मुन्ना सिंह, सास माया, ननद दीक्षा और ह्रिदेश के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विवेचना में सामने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शव छोड़कर गायब हुए मिथलेश के ससुराल वाले
कुंदरकी। मायके वालों को विवाहिता मिथलेश का शव घर के सामने रास्ते में चारपाई पर मिला लेकिन उस वक्त ससुराल वाले घर से गायब मिले। जिनके बारे में पुलिस ने पड़ोसियों से जानकारी भी ली लेकिन कोई अता पता नहीं चल सका है। मृतका के भाई प्रीतम सिंह का आरोप कि उसकी बहन की हत्या करने के बाद ससुराल वाले भाग गए है। अब पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन


मां के प्यार से महरूम हुए तीन मासूम बच्चे
कुंदरकी। विवाहिता मिथलेश ने अपने पीछे तीन मासूम बच्चे रोते बिलखते छोड़े हैं। इन बच्चाें को क्या पता है कि अब वह हमेशा के लिए मां के प्यार से महरूम हो गए हैं। वहीं पुलिस भी बच्चों के दहेज हत्यारोपी पिता राहुल को तलाश कर रहती है। वहीं आरोपी राहुल के भी जेल जाने से तीन बच्चे के अपने पिता के प्यार से भी वंचित हो जाएंगे।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें