फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मकरंदपुर के दो कांवड़ियों की गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी (मुरादाबाद)। मकरंदपुर गांव निवासी दो कांवड़ियों अनिल सैनी (16) और गौतम सैनी (17) की रविवार देर रात थाना गढमुक्तेश्वर क्षेत्र में सड़क हादसे में मौत हो गई। सात कांवड़ियों के जत्थे में डाक कांवड़ लेने गए दोनों कांवड़िये बाइक से लौट रहे थे। इस दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दोनों कांवड़ियों की मेरठ हायर सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

मकरंदपुर गांव से छत्रपाल सैनी के पुत्र अनिल सैनी, वेदराम सैनी के पुत्र गौतम सैनी के अलावा अमित सैनी, अर्जुन सैनी, विनय सैनी, श्यामेंद्र सैनी और अनुज मौर्य बीते छह अगस्त की शाम मकरंदपुर गांव से डाक कांवड़ लाने के लिए गए थे। सभी सातों कांवड़िये पहले तो तीन बाइकों से हरिद्वार पहुंचे और वहां पर स्नान कर रविवार की शाम गढ़मुक्तेश्वर पहुंचे। ब्रजघाट से डाक कांवड़ लेकर सातों कांवड़िये रविवार शाम लगभग साढ़े छह बजे ब्रजघाट से अपने गांव मकरंदपुर के लिए रवाना हुए। अनिल सैनी और गौतम सैनी पीछे एक साथ बाइक पर चल रहे थे। विनय सैनी की बाइक को दोनों बारी बारी से चला रहे थे। साथियों के अनुसार अनिल और गौतम किसी वजह से बाइक से पीछे रुक गए।
रविवार देर शाम लगभग आठ बजे जब दोनों की बाइक थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में ब्रजघाट पुलिस चौकी से आगे पहुंची तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। सामने वाली बाइक की टक्कर से दोनों बाइक सवार सिर के बल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही ब्रजघाट चौकी की पुलिस माैके पर पहुंच गई और दोनों कांवड़ियों को हायर सेंटर मेरठ ले गई। रविवार देर रात हायर सेंटर में उपचार के दौरान दोनों कांवड़ियों की मौत हो गई।
विज्ञापन

अनिल और गौतम के साथ जाने वाले कांवड़िये अमित सैनी ने बताया कि गढ़ और गजरौला के बीच हम पांचों साथी रुक कर अनिल और गौतम का इंतजार करने लगे। एक घंटा बीत जाने के बाद भी जब दोनों नहीं आए तब दो साथी बाइक से वापस उन्हें देखने के लिए गए। ब्रजघाट पुलिस चौकी से जानकारी करने पर पता चला कि दोनों सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। घटनास्थल पर दोनों की बाइक, मोबाइल, बैग और अन्य सामान भी पड़ा मिला। साथी कांवड़ियों ने अनिल और गौतम के घर घटना की सूचना दी। देर रात दोनों के परिजन पुलिस से संपर्क के बाद मेरठ पहुंचे जहां दोनों की मौत हो जाने की जानकारी मिली। सोमवार दोपहर मेरठ में अनिल और गौतम के शव का पोस्टमार्टम हुआ और सोमवार देर शाम दोनों के शव मकरंदपुर गांव पहुंचे। दोनों कांवड़ियों के शव का मेरठ से पोस्टमार्टम कराकर लौट रहे मकरंदपुर गांव निवासी पप्पू जाटव ने बताया कि घटनास्थल ब्रजघाट पुलिस चौकी थाना गढ़ मुक्तेश्वर क्षेत्र का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें