फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: नाबालिग लड़की से निकाह, दहेज की मांग पर घर से निकाला

Mon, 24 Aug 2026 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अगवानपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अगवानपुर में पांच माह पहले नाबालिग किशोरी के साथ पड़ोसी युवक ने निकाह कर लिया। पुलिस के समक्ष शिकायत पहुंचने पर इस मामले का खुलासा हुआ। नाबालिग लड़की ने आरोप लगाया कि ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया । पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अगवानपुर के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला अपने पति के साथ बेटी के बारे में जानकारी देने के लिए रविवार शाम पुलिस चौकी पहुंची। महिला ने बताया कि उसकी 12 वर्ष की बेटी पड़ोसी के प्रेम जाल में फंस गई। युवक ने अपने चाचा के घर मौलवी बुलाकर किशोरी से निकाह कर लिया। इसके बाद दोनों रामपुर जिले के टांडा बादली निवासी बहनोई के घर चले गए। महिला का आरोप है कि शुक्रवार को दहेज के लिए किशोरी को पति ने मारपीट के बाद घर से निकाल दिया। इसके बाद पीड़िता अपने मायके चली आई। इस बारे में एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह का कहना है कि आरोपों की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें