फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आया था प्रेमिका से मिलने, पंचायत ने कराया निकाह

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा (मुरादाबाद)। रविवार रात को एक युवक अपने प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंच गया। जहां युवक को युवती के परिजन ने पकड़ कर रात भर बंधक बना कर रखा। सुबह पंचायत हुई, जिसमें दोनों के निकाह का फरमान सुनाया गया। इसके बाद निकाह करा कर युवक के साथ युवती को विदा कर दिया गया।
विज्ञापन

भोजपुर निवासी एक युवक का क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती से प्रेम प्रसंग काफी समय से चल रहा था। शनिवार शाम को युवती ने युवक को फोन करके उसे मिलने के लिए गांव बुलाया था। युवक युवती के फोन आने के बाद युवती के गांव चला आया और दोनों एक दूसरे से बातचीत कर रहे थे। बताया जाता है कि इसी बीच युवती के परिजन को इसकी सूचना लग गई। इसके बाद तो हंगामा हो गया। युवक को पकड़ कर उसकी पिटाई लगा दी गई। गांव के कुछ समझदार लोगों ने युवक को बचाया और उसे रात एक कमरे में बंद रखा। सुबह युवक-युवती के परिजन और गांव के लोगों की पंचायत शुरू हो गई। पंचायत ने कहा की जब दोनों एक दूसरे को पसंद करते हैं तो दोनों का निकाह करा दिया जाए। पंचायत के फरमान पर दोनों के परिजन भी सहमत हो गए। इसके बाद दोनों का मौके पर ही निकाह करा दिया गया। प्रेमिका से मिलने आए युवक के दुल्हन लेकर लौटने का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें