फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: आरआरएफ-आरएएफ और पीएसी समेत कई थानों ने 20 घरों की तलाशी ली, हथियार होने की मिली थी सूचना

Wed, 11 Dec 2024 10:30 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, संभल

सार

डीएम और एसपी के नेतृत्व में पुलिस की टीमों ने छानबीन की। इस दौरान भारी पुलिस फोर्स मौजूद रही। तलाशी अभियान के दौरान अतिक्रमण मिलने पर उसे हटाया गया।
विज्ञापन
तलाशी को जाते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल के नखासा थाना क्षेत्र के दीपा सराय और तीमरदास सराय में पुलिस ने 20 घरों में तलाशी ली। इस दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस को सूचना थी कि अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के घरों में हथियार रखे हैं। इस सूचना के आधार पर ही डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई भारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे थे।

विज्ञापन
Trending Videos

एसपी ने बताया कि बुधवार की दोपहर करीब ढाई बजे सूचना मिली थी कि जो अपराधी हैं उनके घरों में तमंचे, बंदूक व तलवारे रखी हैं। इस सूचना के आधार पर सीओ संभल और सीओ असमोली के नेतृत्व में दो टीमों को गठन किया गया। इन दोनों टीमों में एक कंपनी आरआरएफ, आरएएफ, पीएसी और कई थानों की पुलिस के साथ मिलकर उन घरों में तलाशी ली, जहां हथियार होने की सूचना थी। एसपी ने बताया कि मिला कुछ नहीं है। 
विज्ञापन

बताया कि सोमवार को भी इसी तरह की सूचना मिलने पर 13 घरों में तलाशी की गई थी। जिसके आधार पर दो घरों से दो तमंचे व दो कारतूस बरामद हुए थे। इसके अलावा स्मैक पकड़ी गई थी। जिसमें तीन आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। स्मैक तस्कर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें