फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बाबा बर्फानी का दर्शन कर लौटे कई श्रद्धालु तो कई अमरनाथ गुफा की ओर हुए रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बाबा अमरनाथ यात्रा को लेकर जिले के श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। चार दिनों के भीतर जिले से भारी संख्या में श्रद्धालु बाबा अमरनाथ रवाना हो चुके हैं। श्रद्धालुओं का कई जत्था वापस आ चुका हैं। कुछ श्रद्धालुओं का कहना है कि बाबा बर्फानी से बहुत कुछ मांगा है, देखो क्या-क्या मिलता है। कुछ का कहना है कि हर साल बाबा का बुलावा आता है और हम भी आस्था व श्रद्धा के साथ चले जाते हैं और उनके आशीर्वाद से सफल दर्शन कर लौटते हैं। रविवार को बालटाल से बाबा बर्फानी से जिले का एक और जत्था अमरनाथ गुफा की ओर रवाना हुआ। सोमवार को बंगला गांव से दो बस से 75 लोग अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुए। 10 जुलाई को भी बंगला गांव से कुछ श्रद्धालु बाबा बर्फानी का दर्शन करने जाएंगे।
विज्ञापन


000



-मैं लगातार नौ साल से बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जाता हूं। भोले की कृपा से पैदल चलते हैं और दर्शन कर आते हैं। दर्शन करने में आनंद आ गया। लंगरों में मेडिकल से लेकर हर चीज की सुविधा फ्री में उपलब्ध है।- पुष्प यादव, लाइनपार
- पहली बार अमरनाथ गया था। अब बाबा बर्फानी को लेकर आस्था और अधिक बढ़ गई है। आर्मी व संबंधित सहयोगियों का धन्यवाद करता हूं। मेरी हर साल कोशिश रहेगी कि बाबा बर्फानी का दर्शन करने जा सकूं।- बंटी गुप्ता, प्रकाश नगर
विज्ञापन


- बाबा बर्फानी के सामने सिर झुकाने का सुख शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। बाबा बर्फानी के दर्शन का अनुभव अविस्मरणीय है। हम सभी ने अमरनाथ की यात्रा का लुत्फ उठाया। यहां पर लोगों ने काफी सहयोग किया।- संदीप सिंह, सूर्य नगर
- मैं कई साल से अमरनाथ यात्रा करने जा रहा हूं। इस साल अमरनाथ साइन बोर्ड द्वारा रास्तों पर बहुत अच्छा काम किया गया है। जिससे यात्रा करने में आसानी हुई है। बाबा बर्फानी का दर्शन कर बहुत अच्छा लगा।-अरविंद चौरसिया, विकास नगर

- बाबा बर्फानी का दर्शन हर बार नया रहता है। बम-बम भोले और बाबा बर्फानी का जय हो के नारे से पूरा क्षेत्र गूंज रहा था। काफी अच्छा लगा। मेडिकल कैंप, लंगर आदि की बेहतर व्यवस्था रही।- राजन गुप्ता, प्रकाश नगर
00

बालटाल से एक और जत्था 18 किमी पैदल करेगा यात्रा
-बालटाल पर एक और श्रद्धालुओं का जत्था रविवार को पहुंचा। श्रद्धालुओं ने बताया कि वह मुरादाबाद से चार जुलाई को अमरनाथ के लिए रवाना हुए थे। पांच को सुबह वह जम्मू पहुंचे। बुद्धि विहार के अमित गुप्ता ने बताया कि छह जुलाई को वह बालटाल पहुंच गए और अब 18 किलोमीटर की पैदल यात्रा करेंगे। उनके साथ में सोनी गुप्ता, राहुल, संध्या, ऋतिक शर्मा, राजेंद्र कुमार, अरुण कौशिक, अनिल शर्मा भी बाबा बर्फानी का दर्शन करेंगे।
00
बंगला गांव से एक और जत्था हुआ रवाना
- सोमवार को बंगला गांव के चमुंडा मंदिर से अमरनाथ यात्रा के लिए दो बस से 75 लोग जम्मू के लिए रवाना हुए हैं। इस दौरान मोती लाल, विक्की सागर, कुलदीप सैनी, राजेंद्र सैनी, नितिन सैनी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें