फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को लेकर शादी में जाने के लिए नहीं थे गर्म कपड़े, शख्स ने अपनाया ये तरीका

Sun, 16 Dec 2018 02:20 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, चंदौसी (संभल)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Instagram
विज्ञापन

भगवान शनिदेव को तेल चढ़ाने के लिए वैसे ही मैं मांगता हूं। चोरी करने का कोई इरादा तो नहीं था, लेकिन कड़ाके की सर्दी पड़ रही है, मुझे व मेरी पत्नी को एक शादी में जाना था, इसलिए मैंने गर्म कपड़ों के लिए चोरी कर ली। रही बात 50 हजार रुपये चोरी करने की तो यह गलत है, दुकान में सिर्फ तीन सौ रुपये ही थे।

विज्ञापन


सामने बैठे दुकानदार से पूछा गया तो चोरी का आरोपी सही बोल रहा है या गलत तो उसने माना कि यह सही बोल रहा है, मैंने अपने दोस्तों के कहने पर 50 हजार रुपये चोरी की बात लिखा दी थी। पुलिस ने चोरी के आरोपी को गिरफ्तार उसके पास से चोरी का माल बरामद कर लिया है।

12 दिसंबर की रात को पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय से कुछ ही दूरी पर डबल फाटक पर हरिओम चौहान की रेडिमेड वस्त्रों की दुकान में चोरी हुई। 50 हजार रुपये नकदी समेत एक लाख रुपये की संपत्ति चोरी होने की रिपोर्ट शहर कोतवाली में दर्ज कराई गई। पुलिस ने आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली व सर्विलांस के जरिये जानकारी की तो शहर के मोहल्ला कच्चा कटरा निवासी बबली को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की गई।
विज्ञापन


बबली भगवान शनिदेव के नाम पर तेल चढ़ाने के लिए पैसे एकत्र करता है। इसके पास से पुलिस ने सात जींस पैंट, एक महिला कार्डीगन, चार शर्ट व एक अंडरवियर व 240 रुपये बरामद किए हैं। उसने बताया कि उसने यह चोरी अपने साथी भोला निवासी कच्चा कटरा के साथ की थी। भोला अभी फरार है। पुलिस ने दुकानदार हरिओम चौहान को बुलाया। दुकानदार ने बरामद सामान को पहचान लिया।

पुलिस ने जब आरोपी पर चोरी किए 50 हजार रुपये बरामद कराने का दबाव बनाया तो बबली ने स्पष्ट कहा कि दुकानदार झूठ बोल रहा है। दुकान में सिर्फ 300 रुपये ही थे। जो सामान बरामद हुआ है, सिर्फ इतना ही सामान चोरी किया है, क्योंकि उसका इरादा चोरी करने का नहीं था, लेकिन क्या करता सर्दी बहुत पड़ रही है, गर्म कपड़े नहीं थे, उसे पत्नी सहित एक शादी में जाना था, इसलिए नकब लगाकर कपड़े चोरी कर लिए।

जो कपड़े इस्तेमाल से अधिक थे, उन्हें बेचने जा रहा था तो पुलिस ने पकड़ लिया। चोरी करना उसे पहले से ही आता है, एक दो चोरियां पहले भी कीं हैं। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने दुकानदार से पूछा तो उसने स्वीकार कर लिया कि दुकान में रुपये वह तीन सौ रुपये ही छोड़कर गया था, उसने अपने कुछ परिचितों के कहने पर 50 हजार रुपये की नकदी चोरी होने की बात लिखा दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें