फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों के रद्द होने से बसों में उमड़ी भीड़, परेशान हुए यात्री

Sun, 16 Dec 2018 02:15 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विज्ञापन
ट्रेनों के रद्द और शार्ट टर्मिनेट होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ट्रेनें नहीं मिलीं तो लोगों ने निजी और रोडवेज बसों की ओर रुख किया। जिससे रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ गई। भीड़ बढ़ने पर शनिवार को मुरादाबाद से रामनगर, काशीपुर, दिल्ली, हरिद्वार, देहरादून, मेरठ, बरेली और अन्य शहरों के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू कर दिया गया।

मुरादाबाद से काशीपुर, रामनगर जाने वाली सात जोड़ी ट्रेनों का संचालन पीपलसाना तक किया गया। यहां से ही ट्रेनों को वापस किया गया। कटघर रेलवे स्टेशन पर मरम्मत कार्य चलने की वजह से ट्रेनों को पीपलसाना रेलवे स्टेशन पर रोक दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुरादाबाद से प्रति दिन पांच हजार से ज्यादा यात्री काशीपुर, राम नगर और काठगोदाम जाते हैं। प्लेट फार्म सात से रवाना होने वाली गाड़ियां शनिवार को बंद रहीं। जिससे यात्रियों को दुश्वारियां चलीं। यहां ट्रेनें न मिलने की वजह से यात्री अपने टिकट रद्द कराने के बाद बसों से अपने गंतव्य तक पहुंचे। शनिवार को सैकड़ों यात्रियों ने अपने टिकट कैंसिल कराए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें