अमरोहा। एक गैर समुदाय के युवक ने धर्म बदलकर युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। मंदिर में शादी कर ली। एक साल तक युवती को धोखे में रखा। मां को हार्ट का मरीज बताकर लाखों रुपये भी लूट लिए। अब वह अपने समुदाय की युवती से शादी कर रहा है। जब पीड़िता को हकीकत पता चली तो होश उड़ गए। वह एसपी दफ्तर पहुंची। यहां इंसाफ की गुहार लगाई। कार्रवाई नहीं होने पर यहीं आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।
अमरोहा के डिडौली कोतवाली क्षेत्र गाव निवासी एक समुदाय का युवक असम में मौत के कुएं में करतब दिखाता था। यहां असम की रहने वाली युवती भी काम करती थी। दोनों अलग-अलग समुदाय से ताल्लुक रखते थे। लेकिन युवक ने खुद को युवती के धर्म का बताकर उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। एक मंदिर में शादी कर ली। आरोपी युवक और उसके परिजन युवती को एक साल तक धोखे में रखते रहे। युवक मां को हार्ट का मरीज बताकर पैसे लूटता रहा। दो लाख रुपये लेकर भाग आया। यहां आकर कार भी खरीद ली। अब अपने समुदाय की युवती से शादी कर रहा है। जब यह बात आसाम की युवती को पता चला तो हड़कंप मच गया। पीड़िता ने फोन कर धोखा देने के बारे में पूछा तो वह भड़क गया। आरोपी और उसके परिजनों ने अमरोहा पहुंचने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। शनिवार को पीड़िता एसपी दफ्तर पहुंची। यहां शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। कहा कि कार्रवाई नहीं होने पर आत्मदाह कर लेगी। एसपी ने संबंधित थाना पुलिस को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।
असम की युवती ने शिकायत दर्ज कराई है। संबंधित थाना पुलिस को तत्काल जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
- डॉ विपिन ताडा, एसपी अमरोहा