फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर महिला को दिया तीन तलाक, मामला दर्ज

Tue, 01 Oct 2019 02:14 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
महिला को दिया तीन तलाक (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

रामपुर में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति ने अपने ससुराल आकर पत्नी को तीन तलाक दे दिया। इस मामले में तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने पति सहित आठ के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


कोतवाली थाना क्षेत्र के सराय मोहल्ला निवासी उलफत खान का विवाह गंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला घेर मियां खां निवासी मोहम्मद मारूफ से 2016 में हुआ था। शादी के कुछ समय तक सब कुछ ठीक रहा। लेकिन बाद में ससुराल वालों ने दहेज में एक बुलेट मोटर साइकिल और एक मकान बनाने के लिए दस लाख रुपये की मांग कर दी।

महिला के पति कुवैत से आने के बाद दहेज के लिए परेशान करने लगा और बाद में ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। जिसके बाद से वह मायके में रह रही है। 
विज्ञापन


24 सितंबर को महिला का पति मारूफ अपने रिश्तेदारों के साथ घर पर आ गया जहां महिला के पति ने सबके सामने उसको तीन बार तलाक देकर रिश्ता खत्म कर दिया। सभी लोग वहां से चले गए। बाद में वह थाने चली गई। जहां उसने पति सहित आठ के खिलाफ तहरीर दी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें