फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सगाई से चंद घंटे पहले कार की टक्कर से युवक की मौत

Wed, 21 Oct 2026 01:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित मानसरोवर कॉलोनी चौराहे पर रविवार की रात करीब साढ़े 11 बजे तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार रोहित सैनी (29) गंभीर रूप से घायल हो गया। अगले दिन रोहित की सगाई का कार्यक्रम था और वह लाइनपार में खरीदारी करने के बाद घर लौट रहा था। सोमवार की सुबह मेरठ स्थित अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पिता की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

हादसे में जान गंवाने वाला रोहित सैनी मझोला थाना क्षेत्र के कांशीराम नगर में रहता था। वह दिल्ली से कंप्यूटर सप्लाई का व्यापार करता था। उसके पिता ओम प्रकाश सैनी ने मझोला थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 19 अक्तूबर को उनके तीन बेटों में मंझले बेटे रोहित सैनी की सगाई का कार्यक्रम था। 18 अक्तूबर की रात रोहित लाइन पार में खरीदारी करने गया था। रात करीब साढ़े 11 बजे वह लाइन पार से घर लौट रहा था।
मानसरोवर कॉलोनी चौराहे पर पहुंचा। इसी दौरान साईं अस्पताल की ओर से आई तेज रफ्तार कार ने रोहित की बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद कार डिवाइडर से टकरा गई। चालक कार से निकलकर भाग गया। इस हादसे में रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन आ गए और घायल को साईं अस्पताल में ले गए जहां हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान रोहित की मौत हो गई। रोहित की मौत से उसके बड़े भाई रोहित सैनी, छोटे भाई शरद सैनी, मां ओमवती, बहन तनु और पिता ओम प्रकाश सैनी का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ सिविल लाइंस भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि कार कब्जे में ले ली गई है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें