फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बिजली विभाग की टीम से हाथापाई का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भगतपुर। गांव खैरखाता में बिजली लाइन का फाल्ट ठीक करने पहुंची विद्युत विभाग की टीम और पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रविवार को आरोपी शक्ति सिंह को न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन

सरकड़ा खास बिजलीघर पर तैनात अवर अभियंता राजेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि शुक्रवार को उपभोक्ताओं की शिकायत पर वह सहकर्मियों और पुलिसकर्मियों के साथ गांव खैरखाता में बिजली का फाल्ट ठीक करने पहुंचे थे। आरोप है कि फाल्ट वाले स्थान पर पहुंचते ही वहां मौजूद लोगों ने टीम के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए हाथापाई की।
आरोप है कि आरोपी भोपाल सिंह तमंचा लेकर मौके पर आया और टीम को जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। फायरिंग से मौके पर अफरातफरी मच गई। हालांकि गोली किसी को नहीं लगी और टीम के लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

मामले में अवर अभियंता की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शक्ति सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। थाना प्रभारी राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी शक्ति सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें