बिलारी। नगर के एक मोहल्ले में शनिवार की रात घर की छत पर सो रही किशोरी के साथ पड़ोस के एक युवक ने दुष्कर्म किया। इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। नगर निवासी महिला की ओर से लिखाई रिपोर्ट में कहा गया है कि नौ अगस्त की रात उसकी 15 वर्षीय बेटी मकान की छत पर सो रही थी। आधी रात के बाद लगभग तीन बजे आरोपी उसकी बेटी के पास पहुंचा और धमका कर दुष्कर्म किया। बाद में उसकी बेटी ने पूरी घटना उसे और अन्य परिवार के लोगों को बताई। कोतवाल बिलारी उदय प्रताप सिंह का कहना है कि पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद