फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: खाद व्यापारी हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक सिपाही और बदमाश घायल

Sat, 05 Sep 2020 09:54 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी में खाद व्यापारी रामअवतार शर्मा की हत्या के बाद लूट के मामले का मुख्य साजिशकर्ता बदमाश जितेंद्र करेली रोड पर मिलक मढैय्या के पास  पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया है। मुठभेड़ में घायल सिपाही और बदमाश को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंचे एसपी यमुना प्रसाद ने घटना का जायजा लिया। 
विज्ञापन


शनिवार के सुबह चंदौसी इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह पुलिस बल के साथ गश्त पर निकले हुए थे। करीब सात बजे मिलक की मढैय्या से करेली की ओर जाते समय सामने से बाइक पर एक संदिग्ध आता दिखाई दिया। रुकने का इशारा करने पर आरोपी बदमाश ने फायर कर दिया और भागने लगा। 

जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दाएं पैर में घुटने के ऊपर गोली लगी है, साथ ही सिपाही मोहित कुमार भी गोली लगने से घायल हो गया। घायल सिपाही और बदमाश को सीएचसी में भर्ती कराया है। आरोपी बदमाश की पहचान जितेंद्र यादव निवासी गांव बेरनी थाना कुढ़फतेहगढ़ के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


आरोपी जितेंद्र ने गणेश कॉलोनी के खाद व्यापारी रामअवतार शर्मा के साथ हुई लूट की साजिश रची थी। पुलिस ने राम अवतार शर्मा की हत्या के बाद लूट के मामले में चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। अभी एक बदमाश भूप सिंह फरार चल रहा है।
विज्ञापन

चंदौसी पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में खाद व्यापारी हत्याकांड का आरोपी बदमाश जितेंद्र गिरफ्तार हुआ है। दोनों पक्षों की जवाबी कार्रवाई में सिपाही मोहित कुमार और बदमाश जितेंद्र को गोली लगी है। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। 
यमुना प्रसाद एसपी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें