बलरामपुर से दिल्ली जा रही रोडवेज की बस सोमवार दोपहर रामपुर में भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। बस रामपुर में मिलक क्षेत्र के लोहापट्टी के पास धान से लदे ट्रैक्टर में जा घुसी।
विज्ञापन
हादसे में ढाई साल के एक बच्चे की मौत हो गई और लगभग 20 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।