फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: चुनाव समिति के महावीर सिंह अध्यक्ष और शहजाद बने सचिव

Sun, 25 May 2025 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। तहसील बार एसोसिएशन की वर्तमान कार्यकारिणी भंग होने के बाद गठित की गई चुनाव समिति/एल्डर कमेटी की शनिवार को बैठक हुई। जिसमें वरिष्ठ अधिवक्ता महावीर सिंह को समिति अध्यक्ष, शहजाद रफी खान को सचिव और संजीव कुमार विश्नोई को कोषाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

बैठक में चुनाव समिति ने बार पदाधिकारियों से चुनाव कराने के लिए मतदाता सूची देने के लिए कहा। जिस पर निवर्तमान कार्यकारिणी ने सोमवार 26 मई को मतदाता सूची देने का आश्वासन दिया। बैठक में तय किया गया कि इसी दिन मतदाता सूची का प्रकाशन कर बार चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया जाएगा। चुनाव समिति ने बार चुनाव कराने के लिए तैयारियों को तेज कर दिया है।
इस अवसर पर बैठक में समिति के अध्यक्ष महावीर सिंह, सचिव शहजाद रफी खान, कोषाध्यक्ष संजीव कुमार विश्नोई, बार के निवर्तमान वरिष्ठ उपाध्यक्ष चौधरी चरन सिंह ढाका, पूर्व अध्यक्ष प्रेम सिंह, पूर्व सचिव दीप सिंह, विजयवीर सिंह, मोहममद इकबाल, वैभव विश्नोई आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें