फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: खेत की मेढ़ के ठिए उखाड़कर किसान को घायल किया

Sun, 25 May 2025 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। थाना क्षेत्र के सहसपुर गांव के रकबे में अपने खेत की जुताई करने गए किसान और उसके छोटे भाई को रंजिशन पीटकर घायल कर दिया। एसडीएम के आदेश पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की। पुलिस ने नौ हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बिलारी नगर मोहल्ला अब्दुल्ला निवासी अब्दुल अजीज का सहसपुर के रकबे में खेत है। किसान ने एसडीएम बिलारी की अदालत से अपने खेत की ठियांबदी कराई है। किसान अब्दुल अजीज की ओर से शनिवार दोपहर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया कि वह अपने छोटे भाई रईसुल हसन के साथ बीती 20 मई की सुबह अपने हिस्से और कब्जे वाली भूमि की जुताई करने गया था। किसान का आरोप है कि विरोधी पक्ष के लोगों ने रंजिश के चलते दोनों भाईयों पर लाठी डंडे और धारदार हथियारों से हमला बोलकर घायल कर दिया। किसान का यह भी आरोप है कि उसके खेत की मेढ़ पर लगाए गए पक्के ठिए जबरन उखाड़कर फेंक दिए गए।
घायल किसान को इलाज के लिए पहले तो सीएचसी बिलारी ले जाया गया, यहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। किसान तीन दिन तक जिला अस्पताल में भर्ती रहा। स्वास्थ्य में सुधार होने पर शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचा। इससे पहले घटना वाले दिन पीड़ित किसान की ओर से एसडीएम बिलारी को भी शिकायती पत्र दिया गया था। एसडीएम के आदेश पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की। पुलिस ने किसान की तहरीर पर दूसरे पक्ष के अनीस, नफीस, सलीम,मेहंदी, फरमान, सलमान, फरहत, रेहान और शोएब निवासी कस्बा बिलारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें