फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकुंभ : ट्रेन में सीट के लिए मारामारी, फर्श पर बैठकर किया सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। प्रयागराज महाकुंभ में जाने वाली भीड़ के कारण मंगलवार को ट्रेनों में सीट के लिए मारामारी रही। नौचंदी एक्सप्रेस, संगम एक्सप्रेस में लोगों को बैठने के लिए जगह नहीं मिली। लोगों ने फर्श पर और शौचालयों में सफर किया। भारी भीड़ होने के कारण कंफर्म टिकट वाले यात्रियों को भी सीट तक पहुंचने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ी।
विज्ञापन


आरक्षित बोगियों में भी अनारक्षित यात्री भरे रहे। तमाम ट्रेनों में किसान यूनियन के सदस्यों ने सीटों पर कब्जा कर लिया है। मंगलवार को श्रद्धालुओं का रेला उमड़ने से ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं मिली। लोग मौनी अमावस्या के स्नान के लिए किसी भी तरह प्रयागराज पहुंचने की होड़ में लगे रहे। कई ट्रेनों के शौचालय तक यात्रियों से भरे रहे। जिन्हें प्रयागराज या फाफामऊ स्टेशन का टिकट नहीं मिला, उन्होंने ट्रेन से लखनऊ या रायबरेली की यात्रा की। इसके बाद वहां से बसों के जरिये सफर किया। प्रयागराज के अलावा अयोध्या व बनारस जाने वालों की भी काफी भीड़ दिखाई दी। इसके कारण अयोध्या एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, बेगमपुरा एक्सप्रेस में भी सीट पाने के लिए मारामारी रही। मंगलवार दोपहर साढ़े तीन बजे मुरादाबाद स्टेशन पर काशी विश्वनाथ व चार बजे श्रमजीवी एक्सप्रेस पहुंची। ट्रेन के पहुंचते ही लोग बोगी में सवार होने के लिए टूट पड़े। जैसे तैसे लोग सवार हुए। मौके पर मौजूद आरपीएफ, जीआरपी के जवान यात्रियों को संभालते नजर आए। रात को पद्मावत व नौचंदी एक्सप्रेस में भी यही स्थिति रही। जनरल बोगी से लेकर एसी, स्लीपर और बोगियों के शौचालय में घुसने के लिए मारामारी मची थी। ट्रेन के स्टेशन पर पहुचंने से पहले ही उसमें सवार यात्री भीड़ को देखते हुए दरवाजा बंद कर लिया। जिससे कई यात्री भी नहीं चढ़ पाए और उनकी ट्रेन भी छूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें