मुरादाबाद। महाकुंभ मेले में एक स्थान से एक साथ 50 सीटों की बुकिंग करने पर दो यात्री फ्री सफर कर सकेंगे। महाकुंभ के लिए रविवार से बसों की रवानगी में तेजी आनी शुरू हो जाएगी।
एआरएम राजवती ने बताया कि शासन के आदेश पर कुंभ मेले को लेकर तैयारी पूरी कर ली हैं। एक बस में कुल 52 सीट होती है। 50 यात्री यदि एक साथ सीट बुक कराते हैं, तो उसमें दो यात्री निशुल्क यात्रा कर सकेंगे। एक मिनट के भीतर 50 सीटों की बुकिंग होनी चाहिए, जिससे अधिक से अधिक लोग इसका लाभ ले सकें और यात्रा में देरी न हो सके। महाकुंभ मेले में 12 जनवरी से बसों की रवानगी शुरू हो जाएगी। मुरादाबाद परिक्षेत्र से कुल 410 बसें महाकुंभ मेले में जाएंगी। इसके लिए 50 ऑफिशियल कार्मिक, 35 टैक्निकल कार्मिक, 600 चालक और 500 परिचालकों की ड्यूटी लगाई गई है।
मेरठ---एसएन फार्म हाउस 100 फुटा रोड मृतको के शवो को कबिस्तान ले जाते लोगस ------नीटू