फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सड़क हादसे में मैजिक चालक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था मृतक

Sun, 26 Dec 2021 10:49 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : social media
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के रजबपुर में सड़क हादसे में मैजिक चालक की मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मृतक तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसके पिता दिव्यांग हैं, जबकि मां आंखों से कमजोर है। बेटे की मौत से उनका रो रो कर बुरा हाल है। 

रजबपुर थाना इलाके के गांव कलाली में इंद्र सिंह का परिवार रहता हैं। दिव्यांग इंदर सिंह के परिवार में आंखों से कमजोर पत्नी के अलावा दो बेटे और एक बेटी है। सबसे छोटा बेटा सचिन मैजिक चलाकर परिवार का पालन पोषण करता था। शनिवार की रात सचिन (25) बाइक पर सवार होकर गांव से पपसरा जा रहा था। तभी उसकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। 

हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। रोते बिलखते परिजन भी आ गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ सुनील मलिक ने बताया कि मामले में अज्ञात वाहन चालक से खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें