फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां तुझे प्रणाम: मुरादाबाद में गूंजा राष्ट्रगान, 52 सेंकेड के लिए थम गया शहर, लोगों ने किया भारत माता को नमन

Sat, 15 Aug 2026 01:02 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम अभियान के तहत पीलीकोठी चौराहे पर सामूहिक राष्ट्रगान हुआ। प्रशासनिक अधिकारियों, गणमान्य नागरिकों और शहरवासियों ने राष्ट्रगान गाकर मातृभूमि को नमन किया। करीब 52 सेकंड तक यातायात थमा रहा और चौराहा देशभक्ति के रंग में नजर आया।
विज्ञापन
मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के तहत मुरादाबाद में राष्ट्रगान के दाैरान लोग और अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमर उजाला और हरसहायमल श्यामलाल ज्वैलर्स की ओर से आयोजित मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के तहत शुक्रवार सुबह पीलीकोठी चौराहे पर सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


सुबह 8:30 बजे हूटर बजते ही चौराहे पर मौजूद लोगों के कदम थम गए और कुछ ही क्षणों में पूरा वातावरण जन-गण-मन की धुन से गूंज उठा। प्रशासनिक अधिकारियों की अगुवाई में शहर के गणमान्य नागरिकों, विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और शहरवासियों ने एक साथ राष्ट्रगान गाकर मातृभूमि को नमन किया।

राष्ट्रगान के दौरान करीब 52 सेकंड तक यातायात भी थमा रहा। ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से पीलीकोठी चौराहे से गुजर रहे वाहनों को उनके स्थान पर रोक दिया गया। राष्ट्रगान शुरू होते ही सड़क पर चल रहे लोग भी रुक गए और सम्मान में सावधान की मुद्रा में खड़े होकर राष्ट्रगान में शामिल हुए।
विज्ञापन


चौराहे पर मौजूद हर वर्ग के लोगों ने देश के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। आयोजन के दौरान पीलीकोठी चौराहा देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। मां तुझे प्रणाम अभियान के तहत आयोजित इस सामूहिक राष्ट्रगान में शहरवासियों ने एकजुट होकर राष्ट्र की एकता और अखंडता का संदेश दिया।

राष्ट्रगान समाप्त होने के बाद लोगों ने भारत माता के जयकारे लगाए। आयोजन में शामिल लोगों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर सामूहिक राष्ट्रगान में शामिल होना उनके लिए गर्व और सम्मान का क्षण रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें