फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद में बिखरे देशभक्ति के रंग: तिरंगा यात्रा से मां तुझे प्रणाम का आगाज, हर ओर गूंजे भारत मां के जयघोष

Thu, 13 Aug 2026 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

स्वतंत्रता दिवस से पहले मुरादाबाद में अमर उजाला और नगर निगम की तरफ से मां तुझे प्रणाम तिरंगा यात्रा निकाली गई। इंपीरियल तिराहे से शुरू यात्रा में छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट-गाइड्स, सामाजिक संगठनों, व्यापारियों और शहरवासियों ने उत्साह से हिस्सा लिया।
विज्ञापन
1 of 11
मुरादाबाद में मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

स्वतंत्रता दिवस से पहले मुरादाबाद देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। हाथों में तिरंगा, होठों पर भारत माता के जयघोष और दिल में राष्ट्रप्रेम का जज्बा लिए सैकड़ों लोग सड़कों पर उतरे। मौका था अमर उजाला और नगर निगम की ओर से ‘मां तुझे प्रणाम’ अभियान के तहत आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा का।

विज्ञापन

2 of 11
मुरादाबाद में मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
इंपीरियल तिराहे से शुरू हुई यात्रा जिस रास्ते से गुजरी, वहां राष्ट्रभक्ति का ऐसा माहौल बना कि शहर की सड़कें तिरंगे के रंग में रंगी नजर आईं। छात्रों से लेकर बुजुर्गों तक हर कोई उत्साह से कदमताल करता दिखा। सुबह नौ बजे इंपीरियल तिराहा (बुध बाजार) पर लोगों का जुटना शुरू हो गया था।
विज्ञापन

3 of 11
मुरादाबाद में मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
कुछ ही देर में पूरा बुध बाजार देशभक्ति के नारों से गूंजने लगा। चित्रगुप्त इंटर कॉलेज, आरएन इंटर कॉलेज, मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज, महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज, केसीएम स्कूल, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, गुरुकुल इंस्टीट्यूट आदि शिक्षण संस्थानों के स्कूली छात्र-छात्राएं हाथों में तिरंगा लिए कतारबद्ध खड़े थे।

4 of 11
मुरादाबाद में मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

नौवीं यूपी गर्ल्स बटालियन, 24वीं यूपी बटालियन, 23वीं यूपी बटालियन एनसीसी के कैडेट्स व स्काउट-गाइड्स अनुशासन और जोश के साथ यात्रा में शामिल हुए। सिविल डिफेंस के प्रतिनिधि, व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी, सामाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ता, प्रशासनिक अधिकारी और शहरवासी भी बड़ी संख्या में पहुंचे।

विज्ञापन

5 of 11
मुरादाबाद में मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

तिरंगा फहराकर रवाना की यात्रा
मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल और जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने संयुक्त रूप से तिरंगा फहराया। इसके बाद हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया गया। बच्चे छोटे-छोटे राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुए आगे बढ़ रहे थे तो युवाओं में भी गजब का जोश दिखा।

विज्ञापन

6 of 11
मुरादाबाद में मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम - फोटो : संवाद
इंपीरियल तिराहा से निकली यात्रा बुध बाजार, जीएमडी रोड, ताड़ीखाना चौक, गुरहट्टी चौराहा, जैन चौक, एकता द्वार और कंपनी बाग चौराहा होते हुए आगे बढ़ी। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। सामाजिक और व्यापारिक संगठनों की ओर से पुष्प वर्षा की गई। सड़क किनारे खड़े लोगों ने भी तिरंगा लहराकर उत्साह बढ़ाया। रास्ते में कई जगह लोग छतों से भी यात्रा को निहारते दिखे।
विज्ञापन

7 of 11
मुरादाबाद में मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम - फोटो : संवाद
नगर निगम की झांकियों ने लोगों को दिया स्वच्छता का संदेश
तिरंगा यात्रा में नगर निगम की विभिन्न झांकियों ने लोगों को स्वच्छता और गो सेवा का संदेश दिया। सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने, प्लास्टिक को रिसाइकिल करने, गीला और सूखा कचरा अलग-अलग कूड़ेदान में डालने का संदेश दिया। कान्हा गोशाला की झांकी ने गायों के संरक्षण के प्रति नगर निगम की प्रतिबद्धता को दर्शाया।

8 of 11
मुरादाबाद में मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम - फोटो : संवाद
इसके अलावा भारत माता की झांकी ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह, प्रवर्तन दल के प्रभारी अविनाश कुमार गौतम, टीम लीडर राकेश कुमार, नईम हैदर, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार, पर्यावरण अभियंता अभिषेक कुमार आदि मौजूद रहे।

9 of 11
मुरादाबाद में मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम - फोटो : संवाद
डीएम पूरी यात्रा में रहे साथ, बोले- राष्ट्र प्रथम का संदेश देती है तिरंगा यात्रा
जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया बुध बाजार से पंचायत भवन तक पूरी यात्रा में साथ रहे। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल उत्सव नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझने का अवसर भी है। उन्होंने कहा कि हम सभी भारत के नागरिक हैं और हमें राष्ट्र सर्वोपरि तथा राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ आगे बढ़ना चाहिए। तिरंगा यात्रा एकता और राष्ट्र प्रथम का संदेश देती है।

10 of 11
मुरादाबाद में मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम - फोटो : संवाद
शहीदों को नमन और नए भारत का संकल्प : मेयर
मेयर विनोद अग्रवाल ने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को नमन करने के साथ ही महिला सशक्तीकरण, स्वच्छता और नए भारत के निर्माण का संदेश दिया जा रहा है। 2047 में आजादी के सौ वर्ष पूरे होने पर भारत कैसा होगा, इसकी नींव आज की सोच और संकल्प से ही रखी जा रही है।
विज्ञापन

11 of 11
मुरादाबाद में मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम - फोटो : संवाद
पंचायत भवन में हुआ समापन
करीब ढाई घंटे तक शहर की सड़कों पर देशभक्ति का संदेश देने के बाद तिरंगा यात्रा सुबह 11:30 बजे पंचायत भवन पहुंची। यहां यात्रा का समापन हुआ। प्रतिभागियों ने राष्ट्रहित में अपने दायित्व निभाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें