फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में IPS वाली कांवड़: एक तरफ सीएम योगी, दूसरी ओर लगी एसपी की तस्वीर; संभल पहुंचते ही गूंजे बिश्नोई के नारे

Tue, 11 Aug 2026 03:03 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

संभल शहर के युवा बृजघाट से पदयात्रा कर विशेष कांवड़ लेकर लौटे हैं। इसमें 41 लीटर गंगाजल लाया गया है। शिवरात्रि पर इस गंगाजल से सिद्धपीठ श्रीपातालेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया गया। इस कांवड़ पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई की तस्वीरें लगी हैं।
विज्ञापन
1 of 12
UP Kanwar Yatra - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
सावन की कांवड़ यात्रा के बीच संभल में कांवड़ की दो अलग-अलग तस्वीरें चर्चा में हैं। एक कांवड़ पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई की तस्वीरें लगी हैं। 41 लीटर गंगाजल लेकर संभल पहुंचे युवाओं की इस विशेष कांवड़ का लोगों ने जोरदार स्वागत किया। वहीं दूसरी ओर संभल का मुस्लिम युवक सलमान सिर पर टोपी पहनकर हरिद्वार से 21 लीटर गंगाजल लेकर कांवड़ यात्रा कर रहा है। सलमान का कहना है कि वह समाज में प्रेम, भाईचारे और मोहब्बत का संदेश देने के लिए अपनी इच्छा से कांवड़ यात्रा पर निकला है।
विज्ञापन

2 of 12
संभल में सीएम और एसपी की तस्वीर लगी कांवड़ - फोटो : संवाद
कांवड़ पर योगी और एसपी की तस्वीर
हयातनगर निवासी निखिल प्रजापति अपने साथियों के साथ पांच अगस्त को बृजघाट से कांवड़ लेने के लिए रवाना हुए थे। युवाओं का जत्था पैदल यात्रा करते हुए 41 लीटर गंगाजल लेकर सोमवार को संभल पहुंचा। मंगलवार को सिद्धपीठ श्रीपातालेश्वर महादेव मंदिर में इसी गंगाजल से जलाभिषेक किया गया। इस विशेष कांवड़ पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई की तस्वीरें लगी हुई थीं।
विज्ञापन

3 of 12
संभल में सीएम और एसपी की तस्वीर लगी कांवड़ के साथ युवा - फोटो : संवाद
कांवड़ लेकर पहुंचे युवाओं का लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान एसपी बिश्नोई के समर्थन में नारे भी लगाए गए। निखिल ने बताया कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई से प्रभावित हैं। इसी कारण उन्होंने कांवड़ को विशेष रूप देने का फैसला किया। कांवड़ यात्रा के दौरान प्रशासन ने भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए।

4 of 12
जामा मस्जिद के पास तैनात सुरक्षाबल - फोटो : संवाद
जामा मस्जिद के पास से गुजरा कांवड़ियों का जत्था
कांवड़ यात्रा के दौरान एक जत्था जामा मस्जिद के नजदीक से भी गुजरा। संवेदनशील क्षेत्र होने के कारण यहां सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए गए थे। पुलिस के साथ आरआरएफ और पीएसी के जवानों को भी तैनात किया गया। अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा के दौरान किसी तरह की अप्रिय स्थिति न हो, इसके लिए लगातार निगरानी रखी।
 
विज्ञापन

5 of 12
मुरादाबाद मंडल से गुजरते कांवड़िये - फोटो : संवाद/अमर उजाला
टोपी पहनकर हरिद्वार से 21 लीटर गंगाजल लेकर निकला सलमान
इसी कांवड़ यात्रा के बीच संभल के मुस्लिम युवक सलमान की तस्वीर भी लोगों का ध्यान खींच रही है। संभल जिले के पीर बहादुर गांव निवासी सलमान अपने साथी कांवड़ियों के साथ हरिद्वार से 21 लीटर गंगाजल लेकर पैदल अपने गांव की ओर लौट रहा है। जब सलमान सिर पर टोपी पहनकर हसनपुर और रहरा क्षेत्र से गुजरा तो रास्ते में लोगों ने उसकी कांवड़ यात्रा को देखा।
विज्ञापन

6 of 12
कांवड़ियों में दिखा उत्साह - फोटो : संवाद/अमर उजाला
उसके साथ चल रहे वरिष्ठ साथी मोतीलाल ने बताया कि सलमान किसी दबाव या मन्नत के कारण कांवड़ यात्रा में शामिल नहीं हुआ है। वह अपनी इच्छा और आस्था के साथ यात्रा कर रहा है। सलमान का कहना है कि उसका उद्देश्य समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और मोहब्बत का संदेश मजबूत करना है। वह हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गांव पीर बहादुर स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक करेगा।
विज्ञापन

7 of 12
हाईवे से गुजरते कांवड़िये - फोटो : संवाद/अमर उजाला
कांवड़ यात्रा के चलते बदला यातायात का रूट
कांवड़ यात्रा के कारण संभल जिले में यातायात व्यवस्था में भी बड़ा बदलाव किया गया है। अमरोहा होकर जाने वाले यातायात को संभल जिले की ओर डायवर्ट किया गया है। दिल्ली, मेरठ और अलीगढ़ की तरफ जाने वाले यातायात को गंगा एक्सप्रेसवे से आगे भेजा जा रहा है।

8 of 12
हाईवे से गुजरते कांवड़िये - फोटो : संवाद/अमर उजाला
गंगा एक्सप्रेसवे पर वाहनों को संभल के खिरनी इंटरचेंज से ही प्रवेश और निकासी की अनुमति दी गई है।

 

9 of 12
कांवड़ियों का स्वागत करते लोग - फोटो : संवाद/अमर उजाला
चंदौसी-बबराला मार्ग पर बने लहरावन इंटरचेंज से भारी वाहनों के प्रवेश और निकासी पर रोक लगाई गई है। यह रूट डायवर्जन शुक्रवार रात से मंगलवार शाम तक लागू किया गया है।

10 of 12
कांवड़ियों में महिलाएं भी रही शामिल - फोटो : संवाद/अमर उजाला
24 घंटे में 35 हजार से ज्यादा वाहन गुजरने का अनुमान
रूट डायवर्जन के कारण संभल की सड़कों पर वाहनों का दबाव अचानक बढ़ गया है। सोमवार को 24 घंटे में जिले की सड़कों से 35 हजार से अधिक वाहनों के गुजरने का अनुमान लगाया गया। बड़ी संख्या में वाहनों के गुजरने के कारण संभल-मुरादाबाद और संभल-चंदौसी मार्ग पर दिनभर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। 

 

11 of 12
मुरादाबाद में कांवड़िये - फोटो : संवाद/अमर उजाला
लगातार भारी यातायात के कारण हाल में सड़कों पर कराया गया पेंचवर्क भी कई जगह उखड़ने लगा है। यातायात को नियंत्रित करने के लिए यातायात पुलिस के साथ संबंधित थानों की पुलिस को भी लगाया गया है। पुलिसकर्मी प्रमुख चौराहों और डायवर्जन प्वाइंट पर तैनात रहकर वाहनों को निर्धारित मार्ग से निकाल रहे हैं। 
विज्ञापन

12 of 12
मंदिर में जलाभिषेक करते लोग - फोटो : संवाद/अमर उजाला
एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि कांवड़ यात्रा को देखते हुए यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। रूट डायवर्जन के दौरान वाहनों की आवाजाही पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि कांवड़ियों की यात्रा के साथ आम लोगों को भी परेशानी न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें