फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: प्रेमी का शादी से इनकार करने पर युवती ने दे दी जान, युवक समेत पांच के खिलाफ केस

Fri, 30 Oct 2026 02:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

युवक के शादी बनने से मना करने पर युवती ने जान दे दी। पुलिस ने आरोपी युवक के समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
युवती ने दी जान - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी से इन्कार करने से आहत नया गांव गागन निवासी युवती ने मूंढापांडे के गांव पैपटपुरा निवासी प्रेमी के घर ही जहर खाकर आत्महत्या कर ली। युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक समेत परिवार के पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


मझोला थाना क्षेत्र के नया गांव गागन निवासी गीता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसने अपनी बेटी शिवानी की शादी करीब दस साल पहले मूंढापांडे थानाक्षेत्र के पैपटपुरा गांव निवासी रवि के साथ की थी।

पांच साल पहले दामाद रवि और समधन नन्ही की बीमारी से मौत के बाद बेटी अकेली हो गई, जिस पर उसकी छोटी बेटी कविता (18) अपनी बहन के घर रहने लगी थी। बताया कि समधन की देवरानी सुमंत्रा के बेटे अमित (23) से छोटी बेटी के प्रेम संबंध हो गए।
विज्ञापन


जानकारी होने पर दोनों परिवार कविता और अमित की शादी करने के लिए राजी हो गए थे। बताया कि 24 अक्तूबर को प्रेमी अमित ने फोन पर शादी करने की बात कहकर बेटी को अपने घर बुला लिया। पैपटपुरा पहुंचने पर अमित और उसके परिजनों ने शादी से इन्कार कर दिया।

प्रेमी के शादी से इन्कार करने से आहत बेटी ने वहीं पर सल्फास खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। आरोप है कि हालत बिगड़ने पर प्रेमी और उसके परिजन बेटी को उपचार दिलाने के बजाय वीडियो बनाने में लग गए, जिससे कुछ देर बाद बेटी ने दम तोड़ दिया।

मृतका की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी प्रेमी अमित, पिता आनंद, मां सुमन्ना, बहन रजनी और भाई सुमित के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। -वरुण कुमार, सीओ हाईवे

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें