फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल चला प्यार, शादी करने के बाद युवती बोली मुझे चाहिए तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बहन के देवर से एक युवती का चार साल प्यार चला। उसने परिवार के विरोध में जाकर प्रेमी से शादी की, लेकिन शादी के लिए अगले ही दिन उसने पति के साथ रहने से इनकार दिया। उसने पति से तलाक मांग ली। दोनों परिवारों ने युवती को मनाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी।
विज्ञापन

सोनीपत निवासी इंजीनियर के भाई की मुरादाबाद में ससुराल है। इंजीनियर का भी मुरादाबाद आना जाना था। करीब सात साल पहले इंजीनियर के अपनी भाभी की छोटी बहन से संबंध हो गए थे। इसके बाद युवती भी कई बार सोनीपत गई। युवती ने अपने परिवार से साफ साफ कह दिया गया कि वह बहन के देवर से ही शादी करेगी। परिवार इस शादी के लिए तैयार नहीं था। बावजूद इसके युवती प्रेमी से शादी के लिए अड़ गई। बेटी की जिद के आगे परिवार ने हार मान ली और इंजीनियर के साथ युवती की शादी कर दी। फेरे की रस्में पूरी होने के बाद युवती ने उसने साथ रहने से साफ इनकार दिया। उसने कहा है कि वह अपने मायके जाना चाहती है। युवती मायके आ गई। इसके बाद वह कभी नहीं गई। युवती पर दोनों परिवारों ने ससुराल जाने के लिए दबाव बनाया तो उसने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दे दिया। उसने आत्महत्या करने की धमकी दी। युवती के प्रार्थना पत्र को नारी उत्थान केंद्र में भेज दिया गया। यहां कई काउंसलिंग में उसे मनाने का प्रयास किया गया, लेकिन युवती पति के साथ रहने को तैयार नहीं हुई। काउंसलर ऋतु नारंग ने बताया कि पति पत्नी के बीच आपसी सहमति से समझौता हो गया है, अब दोनों अलग अलग रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें