फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर युवक से नकदी और मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

जहरखुरान गिरोह ने गांव मधुपुरी निवासी योगेश कुमार (26) को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर नकदी और मोबाइल लूट लिया। योगेश ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के गांव मधुपुरी निवासी योगेंद्र कुमार ने बताया कि वह राजस्थान के मेवाड़ में एक बाइक कंपनी में नौकरी के लिए इंटरव्यू देने गया थे। बृहस्पतिवार को वह घर लौटने के लिए मुरादाबाद बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहा था। इस बीच उसे एक अज्ञात व्यक्ति मिला। कुछ देर बातचीत होने के बाद वह व्यक्ति उसे चाय की दुकान पर ले गया और चाय में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। योगेश ने बताया कि बस आने पर दोनों बस में सवार हो गए, लेकिन कुछ ही देर में वह बेहोश हो गया। इस दौरान आरोपी उसकी जेब में रखा मोबाइल और 8 हजार की नकदी लेकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात बस कंडक्टर योगेंद्र कुमार को बेहोशी की हालत में गांव रामूवाला गनेश के पास उतार गया। जिस पर वह रात भर सड़क किनारे ही पड़ा रहा। सुबह जब गांव वाले आए तो उन्होंने योगेश की जेब में से निकली एक पर्ची पर लिखे नंबर पर फोन कर उसे पिता कुंवर पाल सिंह को इसकी जानकारी दी। इस पर पिता परिजनों के साथ गांव रामूवाला पहुंचे, लेकिन पता चला कि योगेश चला गया है। तलाश करने पर योगेश कुमार शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे ठाकुरद्वारा तिकोनिया के पास बेहोशी की हालत में मिला। जिसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। योगेंद्र के पिता कुंवर पाल ने बताया कि योगेश के पर्स में से करीब आठ हजार नकद और मोबाइल आरोपी निकालकर ले गया। सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें