फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंत और उनके शिष्य को बेहोश कर लूट ले गए सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। ठाकुरद्वारा थानाक्षेत्र के गांव दारापुर मदारपुर स्थित प्रेम संन्यास आश्रम में पहुंचे बाइक सवार दो लोगों ने महंत और उनके शिष्य को नशीली चाय पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद आश्रम से जेवर और सामान लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा के गांव दारापुर मदारपुर में प्रेम सन्यास का आश्रम है। जहां महंत स्वामी प्रेमानंद सरस्वती (90) अपने शिष्य हरिचेतन (70) के साथ रहते हैं। बताया जाता है कि रविवार दोपहर तीन बजे के करीब दो लोग बाइक से आश्रम में पहुंचे। जहां बातचीत के दोनों महंत से घुलमिल गए। इसके बाद चाय में नशीला पदार्थ मिला महंत और उनके शिष्य को पिला दिया। इससे दोनों बेहोश हो गए। इसके बाद दोनों ने आश्रम में रखे सामान, महंत और उनके शिष्य की अंगुठी लेकर फरार हो गए। शाम छह बजे लोग आश्रम पहुंचे तो सामान बिखरा पड़ा था, जबकि जबकि महंत और उनके शिष्य बेहोशी की हालत में पड़े थे। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पतल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें