फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूंढापांडे में लकड़ी कारोबारी से 70 हजार रुपये लूटे

Wed, 06 Apr 2016 01:56 AM IST
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लूट
विज्ञापन
मूंढापांडे थानाक्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने चौबीस घंटे में लूट की दूसरी वारदात को अंजाम दिया है। पशु व्यापारी को लूटने वाले बदमाश अभी पकड़े भी नहीं गए थे कि मंगलवार दोपहर रझेला पुल पर दो बाइकों पर आए छह लुटेरों ने लकड़ी कारोबारी से 70 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। वारदात के समय कारोबारी रामपुर में बरेली गेट पर लकड़ी बेच कर घर लौट रहा था। पुलिस ने छह संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन



रामपुर जनपद के शाहबाद थानाक्षेत्र के चकफेरी गांव निवासी मो. अजीम लकड़ी कारोबारी हैं। मंगलवार सुबह वह ट्रैक्टर ट्राली में लकड़ी लादकर रामपुर के बरेली गेट पर रिजवान की टाल पर गए थे। लकड़ी उतारकर करीब 70 हजार रुपये का पेमेंट लेकर मो. अजीम अपने घर लौट रहा था। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में रझेला पुल के पास तीन बाइकों पर आए छह बदमाशों ने मो. अजीम को तमंचा दिखाकर ट्रैक्टर रुकवा लिया। इसके बाद बदमाशों ने उससे 70 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया।

वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। बदमाशों के चले जाने के बाद पीड़ित ने लोगों को घटना की जानकारी दी। खबर मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने पीड़िता से पूछताछ की। इसके बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई। रामपुर बॉर्डर के पास सड़क किनारे नाले में मछलियां पकड़ रहे छह लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। संदेह है कि इन लोगों ने ही वारदात की और पुलिस से बचने को मछलियां पकड़ने का नाटक करने लगे थे। एसएसपी  नितिन तिवारी ने बताया कि अभी तक पीड़ित व्यक्ति ने तहरीर नहीं दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें