संभल लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस मेजर जेपी सिंह ने दो दिन पहले संभल में एक प्रेस कॉन्फ्रेस में दिया गया बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। जिसमें मेजर ने कहा कि जब बाबरी मस्जिद विध्वंस की बात आई तो मैंने सोचा चुनाव करीब है कुछ तो करना चाहिए। मैंने अपनी गाड़ी में बाहर से खरीदा चकला बेलन बांध लिया। राम और सीता की मूर्ति को उसके पास रख दिया। फूलों से सजा कर सीता की रसोई का चकला बेलन बताया। इसमें लोगों ने तीन लाख तक का चंदा दिया।