सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां जेल से बाहर आने के बाद पहली चुनावी सभा में अपने अंदाज में नजर आए। उन्होंने रामपुर नवाब खानदान पर जमकर चुटकी
ली। कहा कि जिनकी औलादें अपने आप को नवाब लिखती हैं। जो तीन हजार वोट पाते हैं, इससे ज्यादा तो रामपुर में किन्नर हैं। इससे तय हो गया कि उन्हें
किन्नरों का वोट भी नहीं मिला।
वो सरकार थे हमारे, वो हुजूर थे हमारे। उनकी नस्लों को किन्नरों का वोट भी नहीं मिला, वो मशविरा देते हैं हमें, उनकी राय की जरुरत नहीं। आजम के इस बयान को लेकर माना जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने आजम खां के किला मैदान के जलसे के बाद जो बयान जारी करते हुए कहा कि आजम खां नहटौर चले जाएं, इस बयान को लेकर आजम खां ने प्रतिक्रिया दी है।
आजम खां ने कहा कि वो मुखबिरी करते हैं। तुम्हारी तकदीर के दुश्मन हैं वो। वहां एक ही घर में पंजे के लिए भी वोट मांगा जाता है और कमल के फूल के लिए भी।