फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकोशेड पुल : लोकोशेड पुल : आज पूरा हो सकता है डामर डालने का काम

विज्ञापन
लोकोशेड पुल पर चल रहा सड़क का काम। - फोटो : CITY
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर की लाइफलाइन लोकोशेड पुल पर डामर डालने का काम बुधवार को पूरा सकता है। सेतु निगम व निर्माण कंपनी ने इसके लिए तैयारी कर ली है। हालांकि अभी तक डामर डालने के काम में कंपनी ने सुस्ती दिखाई है। दो दिन में मात्र 400 मीटर सड़क पर ही डामर डाली गई है। वह भी केवल एक तरफ। मशीन का पट्टा टूटा होने के कारण मंगलवार को दोपहर से काम शुरू हुआ। लगातार हो रही देरी पर अमर उजाला के सवालों का जवाब देते हुए निगम ने बुधवार को कार्य पूरा करने का दावा किया है।
विज्ञापन

निर्माण कार्य कर रही कंपनी के ठेकेदार राशिद खान ने भी यही बात कही है। पहले ट्रैफिक पुलिस से अनुमति न मिलने के कारण देरी होती रही। इसके बाद मशीन का पट्टा टूट गया। जिसके चलते मंगलवार को भी दोपहर तक काम रुका रहा। राशिद ने बताया कि बुधवार सुबह 6 बजे काम शुरू करके बुधवार रात तक इसे समाप्त कर दिया जाएगा। इसके लिए पहले से सभी तैयारियां कर ली गई हैं। मंगलवार को रेलवे ट्रैक के ऊपर वाले हिस्से पर डामर डाली गई है। पुल पर डामर का कार्य पूरा होने के बाद लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही रेलिंग का कुछ हिस्सा पेंट करने से रह गया है। पुल की कुल लंबाी 650 मीटर है, जिसमें से 400 मीटर हिस्से पर एक तरफ डामर डाली जा चुकी है। सेतु निगम के असिस्टेंट इंजीनियर टीपी गुप्ता ने बताया कि डामर डालने का कार्य पूरा होने के बाद जल्द ही वाहनों का आवागमन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें