फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सड़क हादसे में लोडर चालक की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। लोडर और कंबाइन मशीन की टक्कर में लोडर चालक की मौत हो गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त लोडर और कंबाइन मशीन को कब्जे में ले लिया। चालक की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल था।
विज्ञापन

कांठ के मोहल्ला घोसीपुरा निवासी कृष्ण अवतार (60) चालक थे। वह लोडर चलाते थे। शुक्रवार की दोपहर बाद वह अपना लोडर लेकर मुरादाबाद से आ रहे थे। वह छजलैट थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग स्थित गांव लदावली के पास पहुंचे थे, तभी लोडर और कंबाइन मशीन की आमने-सामने से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लोडर का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में लोडर चला रहे कृष्ण अवतार केबिन में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों व राहगीरों की भीड़ उमड़ गई। सूचना पर पहुंची छजलैट पुलिस ने जैसे-तैसे कृष्ण अवतार को केबिन से बाहर निकाला। पुलिस घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गई। हादसे की जानकारी पर परिवार वाले भी अस्पताल पहुंच गए। लेकिन कुछ देर के बाद ही इलाज के दौरान कृष्ण अवतार की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

उधर, चालक कृष्ण अवतार की मौत से परिजनों में कोहराम मचा गया। पत्नी सुनीता देवी, बेटा कपिल कुमार, बेटी मोनिका, दिव्या व भाई जितेंद्र विश्नोई जीतू रो-रोकर बेहाल थे। छजलैट के थानाध्यक्ष रमेश सहरावत ने बताया कि हादसे से संबंधित दोनों वाहनों कब्जे में ले लिया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें