हालांकि वह अभी दूसरे स्थान पर जीत के लिए संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन अब बहुत कम मतों की गिनती शेष है। ऐसे में उनसे लंबा फासला बनाए भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल की जीत पक्की मानी जा रही है।
नतीजा भले ही थोड़ी देर में आए, लेकिन नगर निगम के महापौर पद के लिए भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल की जीत पक्की हो गई है। अब सिर्फ 33 हजार मतों की गिनती बाकी, जबकि विनोद अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के रिजवान कुरैशी से करीब 39000 वोटों से आगे चल रहे हैं।
ऐसे में विनोद की जीत पक्की है। ये खबर पता लगते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। मतगणना स्थल के बाहर मौजूद विनोद के समर्थकों ने नारेबाजी कर खुशी का इजहार भी कर दिय्रा।
हालांकि कांग्रेस प्रत्याशी रिजवान कुरैशी पहली बार चुनाव मैदान में हैं। वह मौजूदा सपा विधायक इकराम कुरैशी के भतीजे भी हैं। कांग्रेस ने उनकी अगवानी में मुरादाबाद में फिर अपनी जमीन बनाने की कोशिश की है। लेकिन वह चुनावी आश्चर्य बनने से रह गए।
लंबे समय से मुरादाबाद में चुनाव के दौरान संघर्ष से भी बाहर रहने वाली कांग्रेस को दोबारा दूसरे पायदान पर लाकर खड़ा कर दिया है। मुरादाबाद नगर निगम के महापौर पद की मतगणना का 21वां चक्र समाप्त हो चुका है।
इस चक्र में भी भाजपा बढ़त बनाए हुए हैं। 21 चक्रों की मतगणना के बाद कांग्रेस दूसरे स्थान पर और बसपा-सपा क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर है। 21 चक्रों में अब तक 245665 मतों की गणना हो चुकी है।
21वां चक्र :
विनोद अग्रवाल - भाजपा - 93349
लाखन सिंह सैनी - बसपा -31944
मो. यूसुफ कुरैशी - सपा -41991
मो. रिजवान कुरैशी - कांग्रेस - 61548
सरदार गुरविंदर सिंह - आप - 5347