फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कांठ में एसटीपी प्लांट के लिए सीएम और नगर विकास मंत्री को दिए पत्र

Fri, 07 Aug 2026 02:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। नगर पंचायत कांठ में गंदे नाले के पानी से किसानों की फसलों के हो रहे नुकसान को बचाने के लिए कांठ विधायक कमाल अख्तर और नगर पंचायत अध्यक्ष इकबाल आलम ने सीएम और नगर विकास मंत्री को अपने-अपने पत्र देकर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के निर्माण को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति की मांग की है।
विज्ञापन

विधायक और नगर पंचायत अध्यक्ष ने दिए गए पत्रों में कहा है कि नगर पंचायत कांठ के मोहल्ला पट्टी मौढ़ा वार्ड-5 स्थित कच्चे नाले से पूरे नगर क्षेत्र का गंदा पानी सुंदरी नदी के रास्ते रामगंगा नदी तक पहुंचता है। नाला कच्चा होने के कारण समय-समय पर टूट जाता है और बरसात के दौरान अधिक पानी आने पर नाले का गंदा पानी किसानों के खेतों में फैल जाता है। जिससे उनकी फसलें नष्ट हो जाती हैं और किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। पत्र में कहा गया है कि इस समस्या के स्थायी समाधान को यूपी जल निगम (नगरीय) के द्वारा 15 मई 2023 को तैयार प्रस्ताव में नगर पंचायत कांठ के लिए पार्ट-1 के तहत इंटरसेप्शन एवं डायवर्जन तथा एसटीपी निर्माण कार्य की अनुमानित लागत 19.04 करोड़ रुपये तथा पार्ट-2 में कोर सेनीटेशन जोन में सीवरेज सिस्टम एवं गृह संयोजन कार्य की अनुमानित लागत 18.17 करोड़ रुपये की कार्य योजना भेजी गई थी। दोनों जनप्रतिनिधियों ने मांग की है कि पर्यावरण संरक्षण, रामगंगा नदी को दूषित होने से बचाने और किसानों की फसलों की सुरक्षा के लिए एसटीपी प्लांट निर्माण कार्य को शीघ्र प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें