फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अपने ही तालाब में डूब कर युवक की मौत

Wed, 19 Mar 2025 01:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। मंगलवार को अपने ही मछली पालन के तालाब में डूब कर युवक की मौत हो गई। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वह अपनी दो बहनों का इकलौता भाई था।
विज्ञापन

गांव शरीफनगर निवासी समीर (20) सुबह करीब 9:00 बजे गांव के पास स्थित अपने मछली पालन के तालाब में नहाने के लिए गया था। नहाते समय वह तालाब के गहरे कुंड में चला गया वहां से गुजर रहे दिलशाद ने उसे तालाब में डूबते हुए देखा मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। उसे तालाब से निकाला गया। गांव के डॉक्टर को दिखाया तो उसने उसे मृतक घोषित कर दिया। उसकी मौत की जानकारी मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। उसके पिता राशिद हुसैन की करीब एक वर्ष पूर्व हार्ट अटैक में से मौत हो गई थी। उसके परिवार में अब उसकी मां नसीमा और बहन रुबीना और सुभाना है। समीर के ऊपर ही उनकी देखभाल और घर परिवार को चलाने की जिम्मेदारी थी। समीर की मौत से उसकी उसकी मां और बहनों की आंखों में आंसू नहीं रुक रहे थे। बाद में भारी गमगीन माहौल में उसका शव को दफन कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें