फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: तरफ दलपत व पशुपति फैक्टरी में पिंजरे में कैद नहीं हुआ तेंदुआ

Thu, 12 Mar 2026 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। गांव तरफ दलपत और पशुपति फैक्टरी में तेंदुआ पकड़ने के लिए लगाए गए वन विभाग के पिंजरे बुधवार को भी खाली रहे जबकि वन विभाग ने गांव रमनावाला में लगाए गए पिंजरे को हटा लिया है।
विज्ञापन

यहां पर तीन दिन पहले तेंदुआ घर में घुसकर एक पालतू कुत्ते को उठाकर ले गया था। गांव तरफ दलपत में सोमवार को देर रात तेंदुआ घर के बाहर खेल रहे चार वर्ष के मासूम मोक्ष को उठाकर ले गया था। उसे हमला कर गंभीर जख्मी कर दिया था।
उसकी मां पिंकी ने उसे तेंदुए से छुड़ा लिया था। मोक्ष का काशीपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है वहां उसकी हालत में सुधार बताया जाता है। गांव तरफ दलपत के साथ वन विभाग ने पशुपति फैक्टरी में भी मंगलवार शाम को पिंजरा लगाया है। वन विभाग के दरोगा पीयूष जोशी ने बताया कि शाम को दोनों स्थानों पर लगे पिंजरे में फिर से बकरी बांधी गई है। वन विभाग की टीम दोनों स्थानों पर अपने तरीके से तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें