फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बच्चों को भी योजनाओं का लाभ दिलाने पर दिया जोर

Thu, 12 Mar 2026 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। बुधवार को नगर में बीआरसी छजलैट के अंतर्गत ग्राम प्रधानों, एसएमसी अध्यक्षों, सचिवों, प्रधानाध्यापकों व जनप्रतिनिधियों की ब्लॉक स्तरीय एक दिवसीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए बेसिक शिक्षा विभाग के द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि एसडीएम संत दास पंवार ने कहा कि परिषदीय स्कूलों के शिक्षक बच्चों को निपुण और शिक्षित बनाने के लिए कार्य करें। उन्होंने चल रही योजनाओं का लाभ भी बच्चों को दिलाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम अध्यक्ष खंड शिक्षाधिकारी छजलैट शिवम गुप्ता ने बच्चों को डीबीटी के माध्यम से स्वेटर, जूता-मोजा, स्टेशनरी, यूनिफार्म, स्कूल बैग आदि के लिए सीधे उनके अभिभावकों के खातों में धनराशि भेजने पर जोर दिया। साथ ही निपुण भारत मिशन, एसएमसी, बालिका शिक्षा, आउट ऑफ स्कूल बच्चों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं ऑपरेशन कायाकल्प के बारे में भी बताया।
सीडीपीओ छजलैट अनिता, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक के ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. कपिल सिरोही, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष गौरव यादव, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ संबद्ध अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, उत्तर प्रदेशीय उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष आदर्श त्यागी, माहिला शिक्षक संघ अध्यक्ष कुमकुम दीक्षित सहित चौधरी ऋषिपाल सिंह आदि ने भी विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता खंड शिक्षाधिकारी शिवम गुप्ता और संचालन आशुतोष कुमार शुक्ला ने किया। मौके पर चंद्रभान विश्नोई, वर्षा चौधरी, सुनील कुमार, लेखा सहायक शहनवाज, प्रधानाध्यापिका भुवनेश कुमारी, प्रियंका चौधरी, विजेंद्र विश्नोई, शालिनी, दीपिका गुप्ता, अभिषेक विश्नोई आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें