फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ग्रामीण के घर से पालतू कुत्ते को उठाकर ले गया तेंदुआ

Thu, 27 Mar 2025 12:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। तहसील क्षेत्र के गांव मौढ़ा तैईया मिलक में तेंदुआ ग्रामीण के घर से उसके पालतू कुत्ते को उठाकर ले गया। जिससे ग्रामीणों में तेंदुए की दहशत व्याप्त हो गई है। सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौका मुआयना किया है।
विज्ञापन


गांव मौढ़ा तैईया मिलक के रहने वाले जगराम सिंह के घर उनका एक पालतू कुत्ता पल रहा था। रात में अचानक आया तेंदुआ कुत्ते को उठाकर ले गया। कुत्ते के शोर मचाने पर जगराम सिंह व उनके परिजन दौड़े, लेकिन तब तक तेंदुआ उसे लेकर दूर जा चुका था। सूचना मिलने पर वन विभाग के डिप्टी रेंजर पुष्पेंद्र सिंह ने टीम के साथ मौका मुआयाना किया और ग्रामीणों से बात कर उन्हें जागरूक भी किया। छोटे बच्चों को घरों से बाहर न निकलने देने, खेतों पर समूह के रूप में जाने और शाम ढलते ही सतर्कता बरतने के लिए कहा। मौढ़ा तैईया में तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। उन्होंने तेंदुए को पकड़वाने की मांग की है। वहीं दूसरी ओर कांठ के गांव जमनिया आजम में ईंट भट्ठे पर दो दिन पहले तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग के द्वारा लगाया गया पिंजरा बुधवार को भी खाली रहा। उसमें अभी तक तेंदुआ नहीं फंसा है। जबकि यहां दो दिन पहले तेंदुआ पूरी रात ईंट भट्ठे पर रहा था। वहीं बुधवार की रात करीब पाैने नाै बजे छजलैट के गांव मूंढाखेड़ी में भी तेंदुआ दिखाई दिए जाने का दावा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें