फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: करनपुर के मैडेयो में शावकों संग दिखा तेंदुआ

Wed, 26 Nov 2025 02:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
छजलैट के करनपुर की मैडेयो में खेत में बने तेंदुए के पंजों के निशान देखती वन विभाग की टीम। स्रोत
विज्ञापन
कांठ। छजलैट के करनपुर के मैडेयो में अपने शावकों संग तेंदुआ दिखाई दिया है। जिससे ग्रामीणों में दहशत है। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कॉम्बिंग करते हुए ग्रामीणों को सतर्कता बरतने के लिए कहा है। वहीं कॉम्बिंग के दौरान खेत में तेंदुए के पंजों के निशान भी टीम को मिले हैं। कांठ तहसील क्षेत्र के गांव करणपुर के मैडेयो के कुछ किसानों ने सोमवार की शाम गांव के पास ही गन्ने के खेत में तेंदुए को अपने शावकों संग देखा था। उन्होंने इसकी सूचना विभाग के अधिकारियों को भी दी थी। जिस पर मंगलवार की सुबह डिप्टी वन रेंजर पुष्पेंद्र सिंह, वन दरोगा राजेंद्र सिंह, अमरजीत सिंह गांव करनपुर के मैडेयो पहुंचे। उन्होंने टीम के साथ घटनास्थल का जायजा लिया। टीम ने तेंदुए की तलाश में कॉम्बिंग करते हुए सर्च अभियान भी चलाया। लेकिन तेंदुए का कोई भी लोकेशन नहीं मिला। यहां कॉम्बिंग के दौरान टीम को गांव के ही किसान महीपाल सिंह के खेत में पजों के निशान मिले हैं। टीम ने लोगों से खेतों पर अकेले न जाने, समूह रूप में रहने, छोटे बच्चों को शाम के समय घरों से न निकलने देने, तेंदुआ दिखाई देने पर सूचना देने को कहा है।
विज्ञापन

डिप्टी वन रेंजर पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि गांव करनपुर के मैडेयो में तेंदुआ दिखाई देने की सूचना पर जांच पड़ताल करते हुए कॉम्बिंग भी की गई है। यहां खेत में पंजों के निशान मिले हैं। पिंजरा लगाने के लिए उच्चाधिकारियों से अनुमति मांगी गई है, जैसे ही अनुमति मिलती है, वैसे ही पिंजरा लगवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें