कांठ। एसडीएम सह निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी संत दास पंवार ने मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज पाकबाड़ा में बीएलओ, राशन डीलरों, आंगनबाड़ी वर्करों, शिक्षा मित्रों, सुपरवाइजरों, लेखपालों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने एसआईआर से संबंधित दिशा निर्देश दिए। उन्होंने एसआईआर कार्य की समीक्षा की और चार दिसंबर से पहले मतदाताओं से गणना प्रपत्रों को भरवाकर ऑनलाइन फीडिंग कराने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इस महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। जो बीएलओ या कर्मचारी अच्छा कार्य करेंगे, उन्हें सम्मानित किया जाएगा। वहीं उन्होंने कई बूथों पर पहुंचकर एसआईआर कार्य कर निरीक्षण भी किया। मतदाताओं से बात कर उन्हें भी संतुष्ट करते हुए फार्म भरने के लिए जागरूक किया। मौके तहसीलदार कांठ राजकुमार सिंह भी मौजूद रहे।