ठाकुरद्वारा। हरिद्वार से बाइक से कावड़ लेकर आ रहे हैं तीन युवकों की बाइक के आगे तेंदुआ गया। जिसे देखकर बाइक फिसल गई और तीन कांवड़िये घायल हो गए। जबकि गांव पानूवाला में भी तेंदुआ दिखाई दिया।
इससे ग्रामीण दहशत में है। गांव फ़तेहुल्लाह गंज निवासी सचिन कुमार अपने भाई निखिल कुमार के साथ हरिद्वार से कावड़ ला रहे थे। उनके साथ गांव बहापुर बलिया निवासी रवि कुमार भी थे। जब उनकी बाइक सुरजननगर के पास पहुंची तो रविवार को रात करीब 11:00 बजे उनकी बाइक के आगे एक तेंदुआ आ गया। तेंदुए को देखकर उनकी बाइक फिसल गई। जिससे तीनों गिरकर घायल हो गए। सचिन और निखिल को नगर के सरकारी अस्पताल में लाकर उनका उपचार कराया गया। उधर गांव पानूवाला में भी रविवार को जंगल में खेतों में तेंदुआ घूमता हुआ दिखाई दिया। जिसे देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। खेतों में काम कर रहे किसानों ने गांव में भाग कर अपना बचाव किया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने सोमवार को गांव में पहुंचकर तेंदुए की गतिविधियों की जांच की। ग्रामीणों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।