फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: रछौती खंडसाल में तेंदुए ने नीलगाय पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। रछौती खंडसाल में रविवार को तेंदुए ने एक नीलगाय को अपना निवाला बनाने का प्रयास किया। लेकिन नीलगाय किसी तरह तेंदुए का शिकार बनने से बच गई। घटना गांव के ही कुछ लोगों के सामने हुई। तेंदुए को देखकर ग्रामीण शोर मचाते हुए गांव की ओर भाग गए। जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम गांव में पहुंच कर तेंदुए की तलाश कर रही है। क्षेत्र के गांव रछौती खंडसाल में रविवार की दोपहर गांव के कुछ लोग खेत पर काम करने गए थे। अचानक खेत में दुबके बैठे तेंदुए ने उधर से गुजर रही नीलगाय हमला बोल दिया। नीलगाय बचाव करतपर हमला किया लेकिन वह तेजी से भाग गई। यह देखकर खेतों में काम कर रहे लोग घबरा गए। वे शोर मचाते हुए गांव की ओर भाग गए।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम गांव पहुच गई। रेंजर संजय चौधरी ने बताया कि गांव में तेंदुए की तलाश की जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्कता बरतने की अपील की है। एक हफ्ता पहले तेंदुए ने गांव फतहउल्लापुर में विदेशी नस्ल के कुत्ते को अपना निवाला बना लिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें