फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: लेखपाल तैयार करेंगे भूमि विवाद रजिस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रियल टाइम खतौनियों में कमियों को दूर करने के लिए टीम बनाई जाएगी। जो प्राथमिकता के स्तर पर कमियों को दूर करेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि विवाद के मामलों को लेकर लेखपाल भूमि विवाद रजिस्टर तैयार करेंगे। इस रजिस्टर में राजस्व ग्राम के विवादित भूमियों का पूरा विवरण होगा।
विज्ञापन

डीएम अनुज सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में कर करेत्तर एवं राजस्व संग्रह की समीक्षा बैठक हुई, जिसमें एग्री स्टेक, फार्मर रजिस्ट्री, फैमिली आईडी, इत्यादि विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। डीएम ने अधिकारियों को पुराने वादों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि सभी अधिकारी अपने लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। तहसील स्तर से जारी होने वाले आय, जाति, निवास एवं अन्य विभिन्न प्रकार के प्रमाणपत्रों को जारी करने से पूर्व नियमानुसार जांच अनिवार्य रूप से होनी चाहिए। रियल टाइम खतौनियों में कमियों को दूर करने के लिए डीएम ने अधिकारियों को एक टीम बनाकर प्राथमिकता स्तर पर कमियों को दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि विवाद के मामलों पर प्रभावी कार्रवाई कराने के उद्देश्य से प्रत्येक लेखपाल को भूमि विवाद रजिस्टर तैयार करना होगा, जिसमें राजस्व ग्राम के तहत विवादित भूमियों का संपूर्ण विवरण व्यवस्थित किया जाएगा। उन्होंने सभी एसडीएम और तहसीलदारों को आय-जाति, निवास के लंबित आवेदनों को समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम प्रशासन गुलाब चंद्र, एडीएम वित्त एवं राजस्व ममता मालवीय, एडीएम सिटी ज्योति सिंह, एडीएम न्यायिक जितेंद्र पाल, एसडीएम सदर डाॅ. रामगोपाल मीना आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें