फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: वकीलों ने तहसीलदार के खिलाफ तहसील परिसर में निकाला जुलूस

Wed, 22 Jul 2026 02:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। तहसील में आए नए तहसीलदार के रवैये को वकील विरोधी होना बताते हुए दूसरे दिन मंगलवार को भी बिलारी के वकीलों ने तहसीलदार के खिलाफ प्रदर्शन किया। तहसील परिसर में नारेबाजी कर जुलूस निकाला और दूसरे दिन लगातार तहसीलदार न्यायालय का बहिष्कार जारी रखा।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह तहसील कार्यालय खुलते ही तहसील बार सचिव सुनील कुमार के चेंबर पर बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की आपात बैठक बुलाई गई। बैठक में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी विनय कुमार सिंह ने जानकारी दी थी कि सोमवार को विरोध प्रदर्शन करने के बाद भी तहसीलदार के रवैये में कोई सुधार नहीं आया है। वकीलों द्वारा उठाई गईं मांगें पूरी करने के लिए भी तहसीलदार द्वारा कोई पहल नहीं की जा रही है। बैठक में तय हुआ कि तहसीलदार के खिलाफ आंदोलन को लंबा चलाया जाए। जरूरत पड़ने पर मुरादाबाद जिले की तीन अन्य तहसीलों की बार एसोसिएशन से भी सहयोग लिया जाए।
बैठक के बाद तहसील बार एसोसिएशन के अनेक पदाधिकारियों और सदस्यों ने तहसीलदार कोर्ट के सामने इकटठा होकर तहसीलदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में तहसीलदार के विरोध में नारेबाजी करते हुए पूरे तहसील परिसर में जुलूस निकाला। वकीलों द्वारा जुलूस निकालने के दौरान कई बार हंगामा भी हुआ। हालांकि जिस समय वकीलों ने विरोध प्रदर्शन किया उस समय तहसीलदार अपने कार्यालय में मौजूद नहीं थे। लगातार दूसरे दिन तहसीलदार कोर्ट में अदालती कार्य का बहिष्कार रहने से वादकारी मायूस वापस लौट गए। उधर अदालत में वादों का निस्तारण भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

दूसरे दिन विरोध प्रदर्शन और जुलूस निकालने में तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी विनय कुमार सिंह, महासचिव सुनील कुमार,चौधरी अजय पाल सिंह, चौधरी अनोद कुमार, भगवान सरन माथुर, चेतन्यपाल सिंह, नबाव हुसैन, जबर सिंह, तेज प्रताप सिंह चौहान, अब्दुल कुददूस, परमजीत सिंह, मनोहर सिंह मौर्य, सुमित चौधरी, बिशन सिंह, विक्रांत कुमार, आशीष शर्मा, मोहित सिंह, इश्तयाक हुसैन, ताहिर हुसैन,उसमान अली, फहीमुददीन आदि मुख्य थे। तहसीलदार अवनीन्द्र कुमार शुक्ल ने बताया कि उन्होंने वार्ता के लिए बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को संदेश भेजा था लेकिन वह वार्ता के लिए नहीं आए। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें वार्ता करने के लिए कोई संदेश सही माध्यम से नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें